अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 31 दिसम्बर। नए साल से पहले शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को अंबिकापुर के क्रांति प्रकाशपुर में आबकारी विभाग छापा मारकर 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि, एक जगह में अवैध अंग्रेजी शराब स्टॉक की गई है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा। जिसमें करीब 40 लाख रुपए की 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, हरियाणा से लाकर अंबिकापुर में खपाने की तैयारी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

