पखांजुर(अमर छत्तीसगढ) 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पखांजुर के दो परिवारों ने ईसाई धर्म त्यागकर अपने हिन्दू मूल धर्म में वापसी की है। नगर पंचायत पखांजुर के वार्ड क्र. 4 निबासी बुधारू राम और शंकर रजक का परिवार हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था।
बुधवार को दोनों परिवारों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मूल धर्म में वापसी की है। परिवार के सदस्यों ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म में आस्था प्रकट करते हुए मूल परंपराओं को अपनाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने बताया कि, दोनों परिवारों ने किसी दबाव के बिना, अपनी इच्छा और पारिवारिक सहमति से यह निर्णय लिया है। घर वापसी करने वाले परिवारों के सदस्यों ने कहा कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़कर संतोष और आत्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने समाज से आपसी भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
