मां जीण भवानी के दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ कल, उदयाचल में सजा मां भवानी का भव्य दरबार

मां जीण भवानी के दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ कल, उदयाचल में सजा मां भवानी का भव्य दरबार

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 2 जनवरी। श्री जीण माता सेवा समिति के तत्वावधान में मां जीण शक्ति मंगल पाठ का दो दिवसीय भव्य आयोजन 03 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ जीणधाम उदयाचल प्रांगण में प्रारंभ होने जा रहा है ।


श्री जीण माता सेवा समिति महिला मंडल की शोभा अग्रवाल , शशि अग्रवाल , मंजू अग्रवाल , रमा अग्रवाल , कविता अग्रवाल , रजनी अग्रवाल , सरला खंडेलवाल , नीलम खंडेलवाल , किरण सोनी , विद्या अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी में मां जीण भवानी को कुलदेवी के रूप में पूजने वाले लगभग 100 परिवार निवास करते हैं ।

यहां पिछले 08 वर्षों से प्रतिवर्ष मां जीण भवानी महोत्सव भव्य स्वरूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत भव्य कलश यात्रा एवं मां जीण शक्ति मंगल पाठ एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है । इस वर्ष नवम दो दिवसीय मां जीण भवानी महोत्सव 03 एवं 04 जनवरी 2026 को धूमधाम से संपन्न किए जाने हेतु व्यापक तैयारियां की गई है ।


श्री जीण माता सेवा समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 03 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा भजन सत्संग के साथ श्री सत्यनारायण धर्मशाला से प्रारंभ होकर भारतमाता चौक , तिरंगा चौक , गंज लाइन होते हुए श्री जीण धाम उदयाचल प्रांगण पहुंचेगी । जीण धाम उदयाचल प्रांगण में मां जीण भवानी का भव्य अलौकिक दरबार सजाया गया है ।


आयोजन समिति ने नगर के धर्म प्रेमी माता – बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि कलश यात्रा में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें ।

Chhattisgarh