बिजली.. शहर में 279 बकायेदारों से वसुल की गई 48 लाख 39 हजार की बकाया राशि, काटे गए 373 बिजली कनेक्शन

बिजली.. शहर में 279 बकायेदारों से वसुल की गई 48 लाख 39 हजार की बकाया राशि, काटे गए 373 बिजली कनेक्शन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ), 02 जनवरी 2026 -ं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा राजनांदगांव शहर में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें मॉस डिस्कनेक्शन के लिए गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों व्दारा शहर के 279 बकायादार उपभोक्ताओं से 48 लाख 39 हजार रूपए की राशि की वसूली की गई तथा समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नही करने वाले 373 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटी दी गई है।

विदित हो कि बिजली कंपनी द्वारा बिजली बिल देयकों के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं का लगातार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे बिजली बिल समय पर जमा कर देंवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर बिजली बिल पटाने के लिए अनुरोध भी कर रहे हैं।


                  राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता कौशलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि घरेलू एवं गैर घरेलू कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ ही औद्योगिक श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन एवं बकाया राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत राजनांदगांव राजनांदगांव शहर में 373 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 57 लाख 72 रुपए की राशि बकाया था, ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गए हैं।

इस अभियान साथ ही उपभोक्ताओं को लाइन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर विद्युत बिल राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योज�

Chhattisgarh