ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 3 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
तेरापंथ धर्म के संघनायक, राष्ट्र संत, महाश्रमण पूज्य गुरुदेव अपने संत मंडल सहित शनिवार सवेरे नगर में मंगल प्रवेश होगा। महाश्रमण गुरुदेव के मंगल प्रवेश को लेकर पूरे नगर में भारी उत्साह उमंग बना हुआ है श्रद्धालु lभक्त श्रावक श्राविकाएं उनके पदार्पण को लेकर उनके स्वागत को लेकर पलक पांवड़े बिछाए आतुर है।
शहर के जैन जैनेतर समाज उनके अभिनंदन एवम वंदन हेतु उनके दिव्य संदेशों के बड़े बड़े फ्लेक्स के अटा हुआ है।
तेरापंथ संघ अध्यक्ष समाजसेवी धनराज रांका एवं युवा संघ से जुड़े अशोक रांका ने बताया कि संघ के संघनायक जैनाचार्य प्रवर महाश्रमण जी ब्यावर जैन समाज की पुरजोर विनती को आग्रह को मान देते हुए ब्यावर पधार रहे हैं।
पूज्य गुरुदेव कल सवेरे सेंदड़ा रोड स्थित भगवती रिसोर्ट से विहार कर शुभ मूहर्त में 9.00 बजे अजगर बाबा का थान सेंदड़ा रोड, लिंक रोड पार्श्वनाथ अस्पताल, ब्रह्मानंद मार्ग, विनोद नगर रोड से जवाहर भवन में मंगल प्रवेश करेंगे।
जहां ब्यावर सहित देश के विभिन्न कोनो से पधारे संघ प्रमुख,जैन समाज के विभिन्न घटकों के प्रमुख सहित अन्य संगठन वंदन नमन कर जय जयकारों के साथ अगुवाई करेंगे।

जवाहर भवन में पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से जिन वाणी की पावन बरखा होगी जिसने हजारों भक्त श्रद्धालु गहरे गोते लगाएंगे
रविवार सवेरे महाश्रमण जी का ब्यावर से होगा विहार
महोत्सव संयोजक गौतम गोखरू ने बताया कि पूज्य महाश्रमण जी का नगर में एक दिवसीय प्रवास ही रहेगा। रविवार सवेरे पूज्य गुरुदेव अपनी शिष्य मंडली सहित सहित नगर से अजमेर की ओर विहार कर जाएंगे। जहां से उनका लाडनूं जाने का कार्यक्रम है।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट

