रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 3 जनवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा भर्ती घोटाले से मामले में CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ 4 सौ पन्नों का चालान पेश किया। जेल में बंद आरोपियों में तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, आरती वासनिक के अलावा उद्योगपति बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल, पीएसपी चयनित बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार, साहिल सोनवानी भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इस वक्त मामले में 12 आरोपी जेल हैं जबकि उत्कर्ष चंद्राकर नामक एक आरोपी फरार है. जिसकी भूमिका परीक्षा में गड़बड़ी करने में रही है।
कोर्ट में पेश चार्जशीट के अनुसार घोटाला करने सीजीपीएससी के अध्यक्ष तथा अन्य ने बार नवापारा को परीक्षा केंद्र बनाया था। बार नवापारा में रिसोर्ट की व्यवस्था उत्कर्ष चंद्राकर द्वारा किए जाने का चालान में उल्लेख है।
सीजीपीएसपी भर्ती घोटाला में सीबीआई ने सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सोनवानी, उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, टामन का भतीजा नितेश सोनवानी, शशांक गोयल, भूमिका कटारिया, साहिल सोनवानी, एक्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर, मीशा कोसले, दीप आदिल हैं।

