कोरबा(अमर छत्तीसगढ) 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर के पुत्र शिवा राठौर का पुलिस ने चालान काटा है। आरोप है कि, नए साल पर वह हूटर और ब्लैक फिल्म लगा कर आम लोगों को परेशान कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए घर से कार जब्ती कर चालान काटा।

