राजधानी में फिर से हिट एंड रन : बाइक सवार युवक को कुचलकर किया गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में फिर से हिट एंड रन : बाइक सवार युवक को कुचलकर किया गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार की दर्मियानी रात अग्रसेन धाम के पास लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल रौंद दिया।

इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार में विधायक पुत्र लक्की समेत 2 युवक और 2 युवती सवार थे. इस दौरान विधायक के बेटे लक्की कार ड्राइव कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी लक्की (विधायक पुत्र) को हिरासत में लिया। वहीं अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में विधायक लक्की सिंह (आरोपी) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके साथी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Chhattisgarh