धमतरी(अमर छत्तीसगढ) 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रहे एक्शन को देखते हुए नक्सलियों का सरेंडर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को 5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है।
इसको लेकर एसपी ने बताया कि, भूमिका बीजापुर की रहने वाली है और वह महासमुंद, नुआपाड़ा, गरियाबंद, धमतरी, सहित कई जिलों में आधा दर्जन वारदातों में शामिल थी। आत्मसमर्पण नीति के तहत उसे शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

