भिलाई में नगर निगम का बड़ा एक्शन : आकाश गंगा परिसर की 9 दुकानों को अधिकारियो ने किया सीलबंद

भिलाई में नगर निगम का बड़ा एक्शन : आकाश गंगा परिसर की 9 दुकानों को अधिकारियो ने किया सीलबंद

भिलाई(अमर छत्तीसगढ) 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम के वार्ड 16 आकाश गंगा परिसर के 9 दुकानों को सीलबंद किया गया है। निगम द्वारा व्यवसाय हेतु अकाशगंगा परिसर में दुकान उपलब्ध कराया गया था। उन सभी दुकानों का हर महीने किराया निर्धारित किया गया है। लेकिन व्यवसायियों द्वारा किराए में हुई वृद्धि की राशि जमा नहीं की गई थी।

सभी दुकानदारों को हुए किराए में वृद्धि के संबंध में किराया जमा करने नोटिस जारी किया गया था। लेकिन निर्धारित समय मे किराये की राशि निगम कोष में जमा नहीं किए जाने के कारण दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद सभी 9 दुकानों को सीलिंग किया गया है। किराये की राशि लंबित होने के कारण किराया राशि में वृद्धि हो गई है।

आकाश गंगा व्यावसायिक परिसर एवं नगर निगम के अन्य परिसरों में भी किराया वसूली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। आवंटितों द्वारा किराया राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम द्वारा निरंतर इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम उपायुक्त डी के कोसरिया, जोन 1 के राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा 9 दुकानों को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई है।

Chhattisgarh