बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 7 जनवरी
दिनांक 6 जनवरी 2026 से दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी बिलासपुर में सूबेदार/ उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संवर्ग 2024 के दस्तावेजों के परीक्षण एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
प्रथम दिन बुलाए गए कुल 750 अभ्यर्थियों में से 485 अभ्यर्थी उपस्थित हुए शेष 265 अनुपस्थित रहे। यह प्रक्रिया दिनांक 6 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी । लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित दिनांक के अनुसार अभ्यर्थी अपने निर्धारित तिथि को सकरी बटालियन केंद्र में उपस्थित होकर उक्त टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
अपील
समस्त अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने साथ आवेदन प्रक्रिया के दौरान भरे गए फॉर्म के अनुसार सभी मूल दस्तावेज लेकर केंद्र में उपस्थित होवें।
केंद्र के भीतर मोबाइल फोन एवं कैमरे पूर्णतः वर्जित है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार के नशीले पदार्थ ,ज्वलनशील सामग्री, घातक हथियार लेकर केंद्र के भीतर ना आए।

