महासमुंद(अमर छत्तीसगढ) 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने एंबुलेंस से 2 करोड़ 60 लाख रुपए की कीमत का 520 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि, कुछ लोग एम्बुलेंस में गांजा भरकर भवानीपटना से नागपुर, महाराष्ट्र लेकर जा रहे हैं। जिसे पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा लिया।
पकड़े गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।


