रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में ED ने प्रमोटर सौरभ चंद्राकर समेत कई आरोपियों की करीब 92 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई PMLA के तहत की गई है और इसे अब तक की सबसे अहम कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।
ED के मुताबिक, 74.28 करोड़ रुपए बैंक डिपॉजिट परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एक्सिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर हैं, जिनका संबंध सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपरिया से है।
इसके अलावा, 17.5 करोड़ रुपए की संपत्ति दुबई के हवाला ऑपरेटर गगन गुप्ता और Skyexchange.com से जुड़ी है, और पैसे इन्हीं की मदद से ठिकाने लगाए गए।

