लापरवाही से गई बच्चे की जान : मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचा, छज्जा गिरने से हुई मौत

लापरवाही से गई बच्चे की जान : मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचा, छज्जा गिरने से हुई मौत

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरने से एक छठवीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा था। यह मामला वाड्रफनगर विकासखंड के शारदापुर गांव के माध्यमिक शाला खुटनपारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छठवीं क्लास का बच्चा मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा था। तभी अचानक छज्जा उसके उपर गिर गया। शिक्षको और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण ग्राम पंचायत की एजेंसी करवा रही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है।

Chhattisgarh