ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ) 8 जनवरी
(प्रकाश जैन)
समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवम प्रदेश में शांति सदभाव के संदेश का अलख जगाने हेतु ब्यावर के 71 युवा प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर यात्रा के तहत साइकिलों से गुरुवार को सवेरे कुच किया।

03 दिन में 170 किलोमीटर का सफर तय करेंगे यात्री
यात्रा से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि साइकल यात्री 03 दिन में 170 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। प्रतिदिन 55 किलोमीटर की यात्रा कर गांव गांव,ढाणी ढाणी में समाज में व्याप्त बुराइयों,कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाते हुए 11जनवरी को पुनः ब्यावर पहुंचेंगे।
नाकोड़ा भैरव दादा,बाबा रामदेव जी के दीदार कर रवाना हुआ दल
03 दिवसीय यात्रा को नगर के प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ श्री नाकोड़ा भैरव देव,श्री काला गौरा भैरव देव,श्री दादा गुरुदेव एवम गुरु भगवन्तों की जय जयकारों के साथ पहले दिन के पड़ाव अजमेर जैन दादावाड़ी के लिए रवाना हुए।

जीतो यूथ एवं जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल ब्यावर के सयुक्त तत्वाधान में 03 दिवसीय साइकल तीर्थ यात्रा का भव्य आगाज ब्यावर के मेवाड़ी गेट बाहर बाबा रामदेव मंदिर से हुआ।
गुरुवार सवेरे शुभ मूहर्त में 7:15 बजे बाबा रामदेव मंदिर स्थित श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं सभी प्रतिमाओं के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद लेकर इस दल ने अपने अभिभावकों एवम शुभ चिंतकों से आशीर्वाद एवम मंगल कामनाएं लेकर नगर के मेवाड़ी गेट,सिटी सिटी डिस्पेंसरी फ्री टावर कल्याण चौपड़ महावीर बाजार सोनाराम चौपड़ एकता सर्कल तेजा चौक सूरजपोल गेट होते हुए बलाड़ रोड स्थित ब्यावर जैन दादाबाड़ी पहुंचा।

ब्यावर जैन दादावाड़ी में की पूजा अर्चना, आरती,भक्ति
दल ने यहां विराजित परमात्मा एवम दादा गुरुदेव के दर्शन पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती कर पुनःएक जुलूस के रूप में सूरजपोल गेट जैन नसिया मार्ग,अजमेरी गेट,रोडवेज बस स्टैंड रीकोहाउसिंग बोर्ड,पिपलाज,खरवा मांगलियावास, सराधना होते अजमेर पहुचेंगे।
इन तीर्थ पर जायेगा जत्था,करेगा सुख शांति,अमन की याचना
यात्रा संयोजक पीयूष रांका एवं जीतो यूथ चेयरमैन सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल के साथ यात्रा संयोजक मोहित कूम्मठ,प्रदीप मकाणा ने अमर छत्तीसगढ़ के राजस्थान प्रमुख प्रकाश जैन से एक विशेष वार्ता में बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सुख शांति एवं सद्भावना को बढ़ाना है।

यह दल अजमेर में प्रसिद्ध जैन तीर्थ जैन दादाबाड़ी, जैन तीर्थ नारेली,श्री सोडा बालाजी,जैन दादावाड़ी मालपुरा, श्री डिग्गी कल्याण जी जायेंगे। 08 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित यात्रा की तैयारियों हेतु यात्रा संयोजक पीयूष रांका,सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, मोहित कुमठ एवम प्रवीण मकाणा के नेतृत्व में विगत एक सप्ताह से यात्रा की जोरों शोरो से तैयारी में संस्था के सेवा समर्पित कार्यकर्ता जुटे हुए थे।

यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत,स्वागत पाकर यात्री हुए पुलकित एवम अभिभूत
साइकल यात्रा पर जाने वाले इस विशेष दल के सदस्यों का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार,श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव मित्र मंडल,श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल,श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ,श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ,श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, जैन एकता मंच,श्री खतगच्छ जैन संघ , समता युवा संघ,तपोगछ युवा मंडल,श्री प्राज्ञ मित्र समिति,श्री प्राज्ञ युवा संघ,श्री टावर व्यापार मंडल, शांत क्रांति जैन जैनमहिला मंडल,जैन युवा संगठन, श्री ब्यावर लघु उद्योग संघ,जैन शोसल ग्रुप नवकार,जैन शोसल ग्रुप सनसाइन, श्री वर्धमान जैन संघ साकेत नगर,कुंदन नगर विकास समिति, श्री नानक प्राज्ञ संघ ब्यावर,श्री के डी जैन शिक्षण समिति ने मोतियों का हार पहनाकर,जैन दुपट्टा, ड्राई फ्रूट के पैकेट, जूस एवम अन्य पेय पदार्थ एवम स्मृति चिन्ह देकर भावभीना स्वागत अभिनंदन एवम बहुमान कर इस नेक कार्य की खूब खूब अनुमोदना की।

स्वागत पाकर दल के सदस्य खूब अभिभूत पुलकित एवम प्रफुल्लित दिखाई दिए। ब्यावर जिला पुलिस मुखिया रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवम ट्रेफिक विभाग के जवानों ने विशेष सुरक्षा के इंतजाम कर यात्रियों की पीठ थपथपाई। नगर परिषद प्रशासन का भी यात्रा को सफ़ल बनाने में सहयोग दिया।

पीपलाज में समाज सेवी भंसाली परिवार ने किया अभिनंदन
जत्थे के पीपलज पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता समाज सेवी लक्ष्मीचंद युवाचेता ओमप्रकाश भंसाली ने अपने परिवार के सदस्यों एवम ग्रामवासियों के साथ ब्यावर से आए साइकल यात्रियों का तिलक लगाकर,मोतियों की माला एवं जैन दुपट्टा पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया इस मौके पर परिवार ने को दल की अनुमोदना कर पुण्य का अर्जन किया। ब्यावर से अजमेर मार्ग पर क्षेत्र के वाशिंदो ने स्वागत किया।

प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,अजय डोसी
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

