ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 11 जनवरी।
(आशीष जैन पत्रकार)
समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवम प्रदेश में अमन, शांति एवं सदभाव के संदेश का अलख जगाने हेतु ब्यावर से गया 71 साइकल यात्रियों का जत्था शनिवार रात जैन दादावाड़ी मालपुरा पहुंचा।
यात्रा से जुड़े समाज सेवी महेंद्र रांका एवं सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल ने बताया कि जीतो यूथ ब्यावर एवं जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय साइकिल यात्रा में 71 यात्रियों ने 03 दिन में 170 किलोमीटर की यात्रा कर अनेक तीर्थ के दर्शन कर प्रदेश में सुख शांति अमन चैन की कामना की।

दल ने ब्यावर जैन दादावाड़ी अजमेर जैन दादावाड़ी, जैन तीर्थ नारेली, जैन तीर्थ तिहारी, जैन दादावाड़ी मालपुरा श्री सोडा बालाजी श्री डिग्गी कल्याण जी की तीन दिनों में 170 किलोमीटर की सामूहिक साइकल यात्रा कर पुण्य कमाया।
आज करेंगे बहुमान,जैन समाज एवम सामाजिक संगठन
यात्रा से जुड़े समाज सेवा प्रकाश जैन ने बताया कि रविवार सवेरे जैन दादावाड़ी मालपुरा में सवेरे 10:15 बजे सभी साइकल यात्रियों का दोनों संस्थाओं के तत्वाधान में प्रशासनिक अधिकारियों संघ प्रमुखों एवं राजनेताओं के नेतृत्व में स्वागत कर बहुमान किया जाएगा।

बहुमान समारोह से पूर्व ब्यावर से गए भक्त एवम साइकल यात्री प्रदेश की ख्यातनाम जैन दादाबाड़ी में परमात्मा एवं श्री दादा गुरुदेव की पूजाअर्चना, सेवा पूजा, भक्ति आराधना कर सामूहिक आरती में शिरकत करेगा। इस अवसर पर ब्यावर से गए विशेष दल के साथ साइकल यात्री प्रभु एवम दादा गुरु की भक्ति कर दादा गुरुदेव को रिझायेगा।

मेवाड़ी गेट से रवाना होगा विशेष जत्था
साइकिल यात्रा के सम्मान व अभिनंदन हेतु ब्यावर के मेवाड़ी गेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रविवार अल सवेरे समाजसेवी महेंद्र रांका एवं प्रकाश जैन के नेतृत्व में 100 सदस्यों का एक विशेष दल बसों एवं कारों से जैन दादावाड़ी मालपुरा प्रस्थान करेगा।

इस विशेष जत्थे में नगर के अनेक धार्मिक सामाजिक एवम राजनेतिक दलों के प्रमुख गण भी प्रसिद्ध जैन तीर्थ जैन दादावाड़ी मालपुरा जायेंगे। यात्रा संयोजक पीयूष रांका,मोहित कुमाठ व प्रवीण मकाणा ने बताया कि 170 किलोमीटर की साइकल यात्रा कर सभी यात्रियों में एक नया उत्साह उमंग छाया हुआ है। सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन पूजा भक्ति आराधना कर सभी यात्रीगण अभिभूत एवम पुलकित है। अभिनंदन एवम बहुमान समारोह की तैयारियौ में संस्था के सदस्य गण जुटे हुए हैं।

पंकज कवाड़,अजय डोसी
फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर पाली

