कवर्धा(अमर छत्तीसगढ) 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुये थाना बोड़ला क्षेत्र में दो अंतराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 25 पैकेट गांजा भी जब्त किया गया है। आरोपी बोलेरो वाहन में सीक्रेट चैंबर में गांजा के पैकेट छिपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बोलेरो वाहन सहित 13 लाख का गांजा व 12 लाख की बोलेरो को जब्त किया है।
दरअसल, आज 11 जनवरी को थाना बोड़ला क्षेत्र में कबीरधाम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि तस्कर बोलेरो वाहन के अंदर एक सीके्रट चैंबर में गांजा के पैकेट छिपाकर तस्करी कर रहे है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और बोड़ला क्षेत्र में संदिग्ध बोलेरो को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर बोलेरो वाहन के अंदर सीके्रट चैंबर मिला। चैंबर को खुलवाया गया तो 25 पैकेट गांजा मिला। तस्कर चैंबर के अंदर गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बोलेरो वाहन सहित गांजा को मौके पर जप्त किया। आरोपियों से पूछताछ व आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
- लाला चर्मकार पिता कामता प्रसाद चर्मकार उम्र 31 वर्ष ग्राम जवा थाना जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश,
- राधिका मल्ला पिता रामचंद्र मल्ला उम्र 28 वर्ष ग्राम जवा थाना जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश

