कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी पर गिरी गाज : झीरम मामले में विवादित बयान के बाद 6 साल के लिए किया निष्कासित

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी पर गिरी गाज : झीरम मामले में विवादित बयान के बाद 6 साल के लिए किया निष्कासित

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। झीरम मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग को लेकर उन्होंने बयान दिया था। कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी सोमवार को कांग्रेस भवन पहुंचे और झीरम घाटी कांड से जुड़े दस्तावेजी सबूत पेश किए थे। उन्होंने कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब भी दिया।

कांग्रेस भवन पहुंचने पर विकास तिवारी ने सबसे पहले झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे ठोस सबूत हैं, जिनके आधार पर इस मामले में कई बड़े चेहरों का सच सामने आ सकता है। वे केवल सच्चाई सामने लाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने जांच एजेंसियों को पत्र लिखा था।

Chhattisgarh