(प्रकाश जैन)
ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 14 जनवरी।
ब्यावर के श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल एवम वर्द्धमान रूट्स स्कूल में lलोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व उत्साह, उमंग के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक रंग बिखेरे जिसका सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।
श्री वर्धमान शिक्षण समिति की इकाई वर्द्धमान रूट्स में लोहड़ी व मकर संक्रांति का उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर में सवेरे से पारंपरिक संगीत,रंग-बिरंगे परिधानों व उत्सवी माहौल समूचा प्रागण गुलज़ार रहा।

समारोह का आगाज पारंपरिक लोकगीतों से हुआ। स्कूल परिसर में लोहड़ी की अग्नि की आकर्ष सजावट की गई,वहीं बच्चों ने रेवड़ी,मूंगफली अर्पित कर अनूठी परंपरा निभाई।
इस मौके पर सभी शिक्षिकाएँ पारंपरिक पंजाबी पहनावे में बेहद आकर्षक और मनमोहक रूप में नज़र आई जिससे संपूर्ण समारोह में उत्सव की चमक बढ़ गई। पंजाबी ड्रेस, सलवार-सूट, फुलकारी दुपट्टे व राजस्थानी साफों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

स्कूली बच्चों ने भंगड़ा व गिद्धा की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर शिक्षाविदो ने मकर सक्रांति की महत्ता, सूर्य के उत्तरायण होने वफसल उत्सव की परंपरा पर विद्यार्थियों को रोचक जानकारी दी गई।बच्चों ने तिल-गुड़ की मिठाइयाँ साझा की।

प्राचार्या श्रीमती श्वेता नाहर ने सभी बच्चों एवम स्टाफ को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पर्व भारतीय संस्कृति, एकता और परंपराओं के खूबसूरत प्रतीक हैं।इन रंगारंग गतिविधियों ने विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी स्टाफ के हृदय में भी उत्सव की मधुर यादें सहेज दीं।

प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

