अंतराज्यीय बस अड्डे पर भीषण आग, 5 बसें आग की चपेट में

अंतराज्यीय बस अड्डे पर भीषण आग, 5 बसें आग की चपेट में

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 14 जनवरी। राजधानी रायपुर के भांडागांव स्थित अंतराज्यीय बस अड्डे में खड़ी बसों में भीषण आग लग गई। आग मध्य रात्रि लगभग 12:10 बजे लगी, बस अड्डे पर खड़ी कुल 5 बसें आग की चपेट में आयी हैं जिसमें जीवन ट्रेवल्स की 3 एवं साईं ट्रेवल्स की 2 बसें शामिल हैं।

अग्निशमन केन्द्र टिकरापारा रायपुर के दमकल कर्मीयों द्वारा फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों का उपयोग कर आग पर को नियंत्रित किया गया है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस बल भी पहुंची। आगजनी से बसों को नुकसान हुआ है, लेकिन सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हैं।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन बसों में अग्नि सुरक्षा उपायों की कमी को इसका कारण माना जा रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है।

Chhattisgarh