अवैध प्लाटिंग पर एक्शन : सात एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, आवाजाही के रास्तों को किया बंद

अवैध प्लाटिंग पर एक्शन : सात एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, आवाजाही के रास्तों को किया बंद

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम जोन – 10 के नगर निवेश विभाग की टीम ने अमलीडीह और बोरियाखुर्द क्षेत्र में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।

अमलीडीह में लगभग 4 एकड़ और बोरियाखुर्द में करीब 3 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। प्लाटिंगकर्ताओं ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध सड़कें और रास्ते भी बना दिए थे। सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बनाई गई सड़कों को पूरी तरह काटकर ध्वस्त कर दिया।

Chhattisgarh