नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम : जवानों ने सर्चिंग के दौरान दो IED बरामद कर किया निष्क्रिय

नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम : जवानों ने सर्चिंग के दौरान दो IED बरामद कर किया निष्क्रिय

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सोमनपल्ली- बंदेपारा कच्चे मार्ग पर जवानो ने 10-10 किलोग्राम के 02 नग कमांड IED बरामद किए हैं। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इन्हें लगाया था। लेकिन जवानों ने पता लगाकर इन्हें नष्ट कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत कोण्डापड़गु के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग एवं डी-माईनिंग अभियान के दौरान 02-02 किलोग्राम के 02 नग प्रेशर IED बरामद किए गए। जिन्हें केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।

वहीं सर्चिंग के दौरान कोण्डापड़गु क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए 02 नग सफेद ड्रम भी बरामद किए गए। जिनमें नक्सलियों की रसद सामग्री संग्रहित कर रखी गई थी।

इस पूरे मामले को लेकर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है। वहीं नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Chhattisgarh