राजनांदगांव के सीनियर महिला वेट लिफ्टरों ने ओवर ऑल चैम्पियन शीप जीते

राजनांदगांव के सीनियर महिला वेट लिफ्टरों ने ओवर ऑल चैम्पियन शीप जीते


   

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 14 जनवरी। तीन दिवसीय २३ वीं राज्य स्तरीय सिनियर महिला पुरूष भारोतोलन (वेट लिफ्टिंग) प्रतियोगिता कर्मा फिटनेश पचपेड़ी नाका धमतरी रोड़ रायपुर में संम्पन्न हुई, इस स्पर्धा के संबंध में जिला भारोत्तोलन में संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी जी ने बताया की 23 वीं राज्य स्तरीय सिनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला स्टेडियम समिति में अभ्याशरत सिनियर महिला वेट लिफ्टर टीम ने एक स्वर्ण, तीन रजत व दो कास्य पदक कुल ६ पदक जीत कर ओवर ऑल चैम्पियन शीप की ट्राफी अपने नाम कर लिए ।

आजमानी ने बताया की कर्मा फिटनेश पचपेड़ी नाका रायपुर में आयोजित कि गई सिनियर राज्य स्तरीय भारोत्तोलन स्पर्धा को नये वजन वर्ग के नियम अनुसार आयोजित किया गया।

इसमें राजनांदगांवि के सीनियर महिला टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त  कर चैम्पियनशीप ट्राफी पर अपना कब्जा जमाई। ३ दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता कर्मा फिटनेश पंचपेड़ी नाका रायपुर आयोजित किया गया। जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह एक एतिहासिक कार्यक्रम जो भव्य रूप में  आयोजित किया गया।

इस स्पर्धा में 26 जिला एवं 3 युनिट, राजनांदगांव ,रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जगदलपुर, बादोल, लगभग 160 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर ने हिस्सा लिया इस स्पर्धा में सिनियर महिला वर्ग में मानसी यादव- स्वर्ण पदक, मुस्कान यादव, भूमि सिंह, रिमझिम मैगी- रजत पदक व जानवी साहू, अंशुल सोनवानी- कास्य पदक प्राप्त किये

Chhattisgarh