ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 15 जनवरी।
प्रदेश के नवगठित ब्यावर जिला मुख्यालय को स्थानीय प्रशासन ने खुले में शौच से मुक्त बताकर सूबे की सरकार से अपनी वाहवाही एवम पीठ थपथपाई करवाने के साथ ही जिलाधीश महोदय ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिषद आयुक्त (उपखंड अधिकारी) को नगर में स्वच्छता के लिए सराहनीय कार्य एवम श्रेष्ठ भूमिका के लिए सूबे की भजनलाल सरकार के एक मंत्री के हाथों सम्मानित भी करा दिया।
30 सालो से नारकिय जीवन जीवन जीने को विवश क्षेत्र के वाशिंदे
मगर मेवाड़ी गेट बाहर सब्जी मंडी के समीप शहर की पॉश कॉलोनी कुंदन नगर के निवासी अपनी कॉलोनी में गत 30 वर्षों से खुले में शौच करके गन्दगी एवम क्षेत्र को दूषित करने वालों के खिलाफ अगस्त माह में लगातार आंदोलन पर आमादा रहे लेकिन जिला प्रशासन ने महज खानापूर्ति कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली।

क्षेत्रवासियों ने कुंदन नगर स्थित प्राज्ञ भवन से 02 बार वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों निकाल कर जिला कलक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया वहीं एक बार जिला कलेक्टर के निवास पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की पुरजोर मांग की।
हमारे प्रतिनिधि ने जब इस पॉश कॉलोनी का आज दौरा किया तो पाया कि क्षेत्र के वाशिंदे विगत 03 दशक से नारकीय जीवन जीने को विवश एवम मजबूर हैं।
मेवाड़ी गेट बाहर गाड़ोतीया लुहार बस्ती के सटे इस क्षेत्र में प्रतिदिन अल भोर से देर रात तक एक बस्ती के पुरुष,महिलाएं एवम बच्चे सभी खुले में शौच कर क्षेत्र को प्रदूषित करने पर लगातार आमादा है। खुले में शौच से क्षेत्र में प्रातः कालीन घूमने आने जाने वाले, विशेष कर कॉलोनी वासियों एवम स्कूली बच्चों के साथ जैन साधु संतो एवम साध्वी वर्ग को बहुत ज्यादा बदबू एवम दुर्गंध का सामना लगातार करना पड़ रहा हैं। क्षेत्र के निवासी नींद में उठे उससे पूर्व ताजी हवा के बजाय जी खराब करने वाली दूषित हवा को झेलने को मजबूर होना पड़ता है। क्षेत्र के अनेक निवासी लंबे समय से इस दूषित गंदी हवा को झेलकर विशेष बीमारी को भोग रहे हैं।
क्षेत्र के जागरूक वरिष्ठ नागरिक,
समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जैन ने गत 14 अगस्त को अल सवेरे क्षेत्र के फोटोज एवम वीडियो क्लिप बनाकर जिले के आला अधिकारियों को प्रेषित किए एवम जिला कलक्टर श्री कमल राम मीणा को फोन पर वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की तो उन्होने त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर परिषद के अधिशासी अभियंता पी एस गुजर व राजस्व अधिकारी विकास कुमावत को मौके पर भेजा। दोनो अधिकारियो ने बुरी दुर्गंध एवम बदहाल गंदगी देखकर सफाई निरिक्षक कैलाश मीणा को फटकार लगाते हुए नगर परिषद से जेसीबी एवं अन्य साफ सफाई के उपकरण मंगवा कर क्षेत्र की सफाई को अंजाम देकर क्षेत्र में दो दिन के भीतर माकूल सफाई व्यवस्था के साथ खुले में शौच पर कड़ी निगरानी एवम चौकसी की बात कही।
लेकिन अगले कुछ दिन से आज अल सवेरे तक वो ही सिलसिला अनवरत जारी होने से क्षेत्रवासी खफा एवम आहत है। जब की खुले में शौच करने वाले वेपरवाह एवम निडर बने हुए हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर परिषद एवम जिला प्रशासन
शौचालय निर्माण के नाम पर उठाई गई राशि का दुरुपयोग करने वालो के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्यवाही कर उन्हे पाबंद करे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि यहां की अनुसूचित जाति के कुछ परिवारों ने प्रधान मंत्री के हर घर शौचालय बंनाने की स्कीम के तहत रकम उठाकर शौचालय नहीं बनाकर घर में बाथरूम,स्टोर रूम या रसोई बनाकर इस परिवार के सदस्य आज भी निडर होकर खुले में शौच कर क्षेत्र के निवासियों का जीना हराम कर रखा है। क्षेत्र के निवासियों के कहने पर वो झगड़े पर उतारू एवम मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
खुले में शौच से महिला की तबियत बिगड़ी, है उपचाराधीन
हमारे संवाददाता ने कुंदन नगर में इस समस्या से गहरी पीड़ित वरिष्ठ नागरिक नीरूश्रीश्रीमाल से क्षेत्र की समस्या को लेकर मिला। तो इस वरिष्ठ नागरिक ने इस गंभीर समस्या से हुई हालिया बीमारी से पीड़ित ने बताया कि हर रोज अल भोर हमारे मकान के पिछवाड़े एवम आस पास के समूचे क्षेत्र मे खुले में शौच करना आम बात है। प्रशासन एवम नगर परिषद के जमादार नाम मात्र की कार्यवाही कभी कभार कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर लेता है। बुधवार अल भोर तो कई महिलाओ ने एक साथ खुले में शौच कर मेरी हालत खराब कर दी मुझे भयंकर बदबू से लगातार उल्टियां होने लगी साथ ही मानसिक तनाव के चलते मेरा बीपी 200 के पार हो गया तत्काल मुझे अमृत कौर अस्पताल लेकर उपचार कराया गया आज भी मैं डॉ के निर्देशानुसार आराम कर रही हूं। वरिष्ठ नागरिक नीरू ने अपनी सहयोगी शकुंतला सांड,पिंकी बुरड़, मंजू जैन,भावना हिंगड़,तमन्ना जैन, शैली जैन, नाहर सहित क्षेत्र की महिला मंडल के साथ प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान एवम नियमित सफाई की पुरजोर मांग की है।
कल आयेंगे नगर परिषद आयुक्त मौके पर
इस संदर्भ में आज सवेरे लगभग 11.30 बजे जिला कलेक्टर के निजी सचिव ने नगर परिषद आयुक्त को उक्त समस्या के स्थाई समाधान के लिए बोलने पर… लगातार काल रिसीव नहीं करने वाले नगर परिषद आयुक्त श्रवण सिंह ने मोबाइल पर बतियाते हुए हमारे संवाददाता को कहा कि मैं अभी मकराना हूं कल 16 जनवरी को मौके पर आकर समस्या का स्थाई समाधान की कोशिश करता हूं।

