रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब के चुनाव में टीवी 24 के मोहन तिवारी अध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर अमर छत्तीसगढ़ के संपादक सोना जैन और अमरेश जैन ने उन्हें बधाई दी है।
अमर छत्तीसगढ़ के संपादक सोना जैन ने बधाई देते हुए कहा कि, मोहन तिवारी एक निर्भीक पत्रकार होने के साथ एक सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। यह जीत उनकी ही नहीं बल्कि, राजधानी रायपुर के सभी पत्रकारों की जीत है। मुझे भरोसा है कि, जिन मुद्दों को लेकर उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की वो उन सभी मुद्दों को पूरा करेंगे। इसके साथ ही प्रेस क्लब को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
आपको बता दें कि, मोहन तिवारी ने रायपुर प्रेस क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और पूर्व में अध्यक्ष रहे अनिल पुसदकर व कृष्ण कुमार शर्मा सहित 5 प्रत्याशियों को पराजित कर अध्यक्ष पद का मुकाम हासिल किया।
अध्यक्ष टीवी 24 के मैनेजिंग एडिटर मोहन तिवारी बने। तिवारी को 268 वोट मिले जबकि उनके निकटवर्ती उम्मीदवार क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर को 131 वोट मिले। चुनाव में अनिल पुसदकर को 88, कृष्ण कुमार शर्मा को 21, प्रशांत दुबे को 101 और सुनील नामदेव को 38 वोट मिले।
रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यदु, महासचिव गौरव शर्मा, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगडे़ निर्वाचित हुए।
जीत के बाद प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी और बाकी सभी पदाधिकारियों ने राजधानी के पत्रकारों के हित में हर संभव कार्य करने का भरोसा दिया है।

