ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 17 जनवरी।
नवगठित ब्यावर जिले के ब्यावर नगर की पॉश कॉलोनी मेवाड़ी बाहर स्थित कुंदन नगर के निवासी 03 दशक से नारकीय जीवन जीने को विवश है। प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है। क्षेत्र के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं।मूलभूत सुविधाओं अभाव में जैसे तैसे जीवन यापन कर रहे हैं।
हमारे संवाददाता ने मौके पर देखा तो क्षेत्र में जगह गंदगी के ढेर, खुले नाले, कचरा के अंबार एवं जबरदस्त दुर्गंध और बदबू के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लेकिन जिला प्रशासन के ध्यान में दिलाने के बाद भी प्रशासन आराम से सो रहा है।
नगर की पॉश कॉलोनी के वाशिंदो का कहना है इस क्षेत्र में अल भोर से देर रात तक एक जाति विशेष की के लोग भाग, पुरुष महिलाएं एवं बच्चे क्षेत्र में पड़े खाली भूखंडो पर शौच कर क्षेत्र को दूषित कर कॉलोनी के निवासियों का जीना हराम कर दिया है।
गंदगी एवम भयंकर बदबू के चलते लोगों को पेट संबंधी त्वचा संबंधी एवं सांस,अस्थमा की बीमारियों ने जकड़ लिया है फिर भी प्रशासन मौन है। मकर संक्रांति के दिन क्षेत्र की एक वरिष्ठ महिला को अल सवेरे उसके मकान के बाहर महिलाओं के शौच की बड़ी एवम जबरदस्त दुर्गंध से तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें हाथों हाथ नगर मुख्य अमृतकौर हॉस्पिटल में ले जाया गया। मानसिक तनाव के चलते महिला की बीपी 200 के पार हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा। अभी भी महिला अपने घर पर उपचाराधीन है।
ये सब प्रशासन के ध्यान में दिलाने के बावजूद एवं जिला कलेक्टर के निजी सचिव के दखल के बाद नगर परिषद की आयुक्त श्रवण राम तय समय से लगभग 05 घंटे बाद क्षेत्र में पहुंचे एवं अभद्र व्यवहार से लोगों को डराया धमकाया वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस की गाड़ी में डलवाने की धमकी तक दी गई।
इन सबसे इतर क्षेत्र के नागरिकों ने आयुक्त को मौके पर कर्मचारियों के साथ छोड़कर तत्काल एक आवश्यक मीटिंग बुलाकर जिला,संभाग एवं प्रदेश के मुख्य सचिव एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस घटनाक्रम से सूचित किया।
साथ ही सोमवार को मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर कूच करने का निर्णय लिया ताकि मुख्य सचिव एवम सूबे के मुख्यमंत्री जी को स्थानीय नगर परिषद के प्रशासन की कारगुजारी से अवगत कराया जा सके।
05 माह बाद स्थिति बद से बदतर
राजस्थान लहर के संवाददाता को क्षेत्र वासियों ने विशेषकर महिलाओं वरिष्ठ नागरिक सुनीता जैन, शकुंतला सांड, नीरू जैन, पिंकी बुरड़, उषा गर्ग, मधु बुरड़, कल्पना सांड,मंजू पदावत, तमन्ना तातेड, शैली जैन, राजकुमारी बुरड़,चंचल बोहरा,ब्रज लता नाहर, मंजू जैन सहित मातृ शक्ति ने मौके पर बताया कि क्षेत्र के जागरूक नागरिक समाज सेवी प्रकाश जैन ने अपने स्तर पर प्रयास करके 05 माह पूर्व जिला कलेक्टर कमलराम मीणा को मौके की वस्तु स्थिति के फोटो और वीडियो क्लिप भेज कर मोबाइल पर वस्तु स्थिति से अवगत कराया था।
जिला कलेक्टर श्री मीणा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर नगर परिषद के अधिकारियों को भेज कर कार्यवाही की यह कार्य कुछ दिन चला लेकिन अभी स्थिति बद से बदतर हो गई है।बार-बार नगर परिषद को चेताने के बाद भी संबंधित अधिकारी कोई कार्य नहीं कर रहे हैं।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक के सी मीणा ने क्षेत्र में 05 माह में एक बार भी दौरा नहीं किया।पिछले 03दिनों से लगातार नगर परिषद के आयुक्त को फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया।
जिला कलेक्टर के निजी सचिव की दखल के बाद आयुक्त अपने अधिकारियों के साथ आए और आते ही बरस पड़े कि यह नरक परिषद का काम नहीं है? यह आपका काम है, आप ऐसा करें वैसा करें ज्ञान देने लगे और ज्यादा बोले तो पुलिस की गाड़ी बुलाकर अंदर करवा दूंगा। वरिष्ठ के नागरिक एवं जागरूक व्यक्तियों ने अधिकारियों को वहीं छोड़कर तत्काल निर्णय कर आला अधिकारियों को सूचित किया।
बरसात में हालात और बदतर
क्षेत्रवासियों ने बताया खुले में शौच की जबरदस्त समस्या के साथ-साथ सड़के की स्थिति बदहाल है। बिजली आपूर्ति की भी समस्या बनी रहती है। बिजली आपूर्ति के अलावा लगातार बिजली के व्यवधान से तारों पर बैठे कबूतरों का मरना जारी है।
बिजली विभाग के आला अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी मौके पर आने का नाम नहीं है।क्षेत्र में न तो नियमित सफाई होती है और नहीं इससे समाधान की कोई योजना दिखाई दे रही है ।इसलिए क्षेत्रवासी परेशान एवम आहत है।
स्थाई समाधान नहीं तो,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
कुंदन नगर विकास समिति से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने मौके पर बताया कि वे इस गंभीर समस्या के लिए प्रशासन से दो बार बड़े स्तर पर संघर्ष कर चुके हैं। लंबे आंदोलन एवं ज्ञापन, रेली के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने से एक बार फिर आर पार की लड़ाई के तहत आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरे हैं। वरिष्ठ नागरिक सहित क्षेत्र वासियों ने अब मजबूर होकर संभागीय आयुक्त,मुख्य सचिव एवम मुख्यमंत्री को अपनी गुहार लगाई है।
साथ ही नगर के विधायक शंकर सिंह सहित जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव पारस पंच,एवम नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक रांका महिला अध्यक्ष इशिका जैन को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराकर समस्याओं से निजात दिलाने हेतु सहयोग की मांग की है।
जिला प्रशासन की लगातार उदासीनता के चलते क्षेत्रवासियों ने मौके पर बताया की जिला प्रशासन ने इस बार अगर इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया तो वे लंबे आंदोलन के लिए विवश होंगे साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरना भी देने से नहीं हिचकेंगे।

