10 किलोमीटर दौड़ेंगा यथार्थ…. भारतीय संविधान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का देंगे भारतवासियों को संदेश

10 किलोमीटर दौड़ेंगा यथार्थ…. भारतीय संविधान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का देंगे भारतवासियों को संदेश

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 18 जनवरी। – 21
भारतीय संविधान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का देंगे भारतवासियों को संदेश – यथार्थ सम्राट भारतीय, निवासी चिखली दीनदयाल कालोनी, राजनांदगांव, अपने जीवन के आठवें वर्ष में प्रवेश करने के साथ जीवन को सार्थक बनाने और मानवता के लिए कार्य करने का संकल्प लेते हुए समाजहित और देशहित में इतनी छोटी सी उम्र में देश की आन, बान और शान भारतीय संविधान और भारतवासियों को निरोगी जीवन जीने हेतु उनके अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के 5 दिन पूर्व 21 जनवरी को मुक्तिधाम लखोली राजनांदगांव से तथागत बुद्ध जी को नमन करते हुए प्रातः 8 बजे दौड़ प्रारंभ कर शहर के विभिन्न मार्गों से दौड़ते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गणतंत्र के महानायक, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष दौड़ का समापन करेंगे।

दौड़ समाप्त करने के पश्चात यथार्थ सम्राट भारतीय जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को संविधान की किताब भेंट करेंगे। यथार्थ सम्राट भारतीय का मानना है कि मानव जीवन महान कार्य करने के लिए मिला है इसे व्यर्थ न गवांकर मानवता के लिए समर्पित कर देना ही जीवन का सार्थक मार्ग है।

यथार्थ सम्राट भारतीय ने संस्कारधानी राजनांदगांव के सभी सामाजिक बंधुओं, युवा युवतियों, महिला पुरूष एवं समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में जिला कलेक्टेड कार्यालय में उपस्थित होकर भारतीय संविधान एवं भारतवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने की अपील किया है।

Chhattisgarh