रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 18 जनवरी। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में विश्वशांति के लिए दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर प्रार्थना की गई ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट, भैरव सोसायटी के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विश्वभर में युद्ध हिंसा व परमाणु हथियारों का शोर है ।
आज प्रातः अमावस्या के अवसर पर चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी परिसर में एकत्र होकर सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने दादागुरुदेव महापूजन में भाग लिया व विश्वशांति , अहिंसा दया करुणा हेतु जाप किया । जैन धर्म के सभी तीर्थंकरों ने अहिंसा परमो धर्म, करुणा, सभी जीवों के प्रति दया भाव से जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है ।

भगवान महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश विश्व को दिया जोकि वर्तमान में भी विश्वशांति के लिए प्रासंगिक है । विश्वपटल पर युद्ध , मानव का मानव के प्रति हिंसा के मद्देनजर अहिंसा करुणा दया व जियो और जीने दो के भावों के साथ दादागुरुदेव कि बड़ी पूजा में प्रार्थना की गई ।
अमावस्या पर दादागुरुदेव की पूजा में सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान हुआ ।
अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, दीप्ती बैद, निर्मल पारख, शैला बरड़िया, मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा का विधान किया गया ।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि कुशल नाम है कितना प्यारा , जन जन की आंखों का तारा , जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं , मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया । महापूजन पश्चात गुरुप्रसादी वर्तिका वर्द्धमान वैभव चोपड़ा परिवार द्वारा रखी गई ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी में अमावस्या को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी दिनेश शशि चोपड़ा , विमल चंद प्रियांशु बुरड़ , निर्मल पंकज मूणत , दादा के दीवाने ग्रुप , अशोक अरुणा कोठारी , मोहनलाल मनीष पगारिया , मनोहरलाल पुगलिया , दिनेश जैन , मंजू महेन्द्र कोठारी , जयचंद रमेश , मोहन चंद बच्छावत , दिनेश कुमार जैन , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद परिवार हैं ।

