राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 18 जनवरी। अनुपम नगर में आदर्श महिला मंडल द्वारा 19 से 26 जनवरी तक संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा अयोध्या धाम अनुपम वाटिका में होगी और कथा वाचक प्रख्यात मानस कोकिला ब्रजेश्वरी देवी श्रीधाम अयोध्या होंगी।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा अनुपम नगर से निकलेगी जो प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस कथा स्थल पर पहुंचकर विसर्जित होगी।
आयोजन समिति की संरक्षिका अर्पिता मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी शुक्ला, सचिव श्रीमती अभिलाषा ठाकुर एवं श्रीमती ज्योति मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल एवं श्रीमती सीमा पांडे,उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा रायचलवार, श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती अनीता लोहिया एवं श्रीमती लता बसोड़ तथा सह सचिव श्रीमती शीला गुप्ता एवं श्रीमती सुषमा अग्रवाल सहित आयोजन समिति की सदस्याएं तैयारियों में जुटी हुई है।

आयोजन समिति ने बताया कि 19 जनवरी सोमवार को सुबह कलश यात्रा निकालने के बाद दोपहर को कथा प्रारंभ होगी एवं शिव चरित्र कथा का वर्णन मानस कोकिला ब्रजेश्वरी देवी द्वारा किया जाएगा। 20 जनवरी मंगलवार को मनुसतरूपा चरित्र एवं श्री राम का जन्म होगा, 21 जनवरी बुधवार को बाल चरित्र एवं श्री विश्वामित्र के आगमन की कथा सुनाई जाएगी, 22 जनवरी को धनुष भंग एवं श्री राम का विवाह होगा, 23 जनवरी शुक्रवार को दशरथ कैकई संवाद एवं श्री राम वनवास, 24 जनवरी शनिवार को श्री भरत चरित्र तथा कथा के अंतिम दिन 25 जनवरी रविवार को श्री राम का राज्याभिषेक होगा।
आयोजन समिति आदर्श महिला मंडल अनुपम नगर ने इस कथा में सभी माता बहनों एवं भ्राताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने और अपना जीवन धन्य करने के लिए पधारने का अनुरोध किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी।

