श्री प्राज्ञ मित्र समिति का अधिवेशन राष्ट्रीय मंत्री ऋषभ लोढ़ा की अध्यक्षता में संपन्न

श्री प्राज्ञ मित्र समिति का अधिवेशन राष्ट्रीय मंत्री ऋषभ लोढ़ा की अध्यक्षता में संपन्न

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 19 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति की साधारण सभा एवम एक दिवदीय अधिवेशन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ऋषभ लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य व संघ अध्यक्ष रतनलाल भंसाली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय प्रमुख ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रेमराज बोहरा,पुखराज डांगी व ज्ञानचंद नाहर पर शिरकत की।
अधिवेशन का आगाज नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुआ।संस्था सदस्यो ने एक स्वर में नवकार से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर श्री पन्ना गुरु,श्री श्री सोहन गुरु एवम संघ नायक श्री प्रिय दर्शन गुरु की जय जयकारों से कुंदन नगर स्थित प्राज्ञ भवन को गूंजा दिया।

संघ महामंत्री महावीर भंडारी ने 24 तीर्थंकर भगवान की स्तुति से मंगलाचरण कर साधारण सभा की विधिवत कार्यवाही शुरू की।


श्री नानक श्रावक समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री ऋषभ लोढ़ा ने श्री प्राज्ञ मित्र समिति ब्यावर की 2026-28की नई कार्यकारणी की सर्व सम्मिति से घोषणा की।

घोषणा का हर्ष हर्ष वंदे वीरम वंदे वीरम के उद्घोषों से स्वागत करते हुए सभी कार्य समिति सदस्यो को बधाई देते हुए मंगल कामनाएं दी गई।


राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा घोषित 27 सदस्यीय कार्य समिति में पुखराज बोहरा, रतनलाल भंसाली, महावीर भंडारी,श्याम डोसी,अशोक खीचा, महावीर नाहटा,महावीर लुणावत प्रकाश कांठेड, बाबूलाल नाबेड़ा प्रीतम सिंह तातेड,नेमीचंद रांका, सुरेश डोसी,पदम बंब,गौतम संचेती, प्रकाश बंब,सुरेंद्र कोठारी, नरेश चौरडिया, तिलोक रांका,जितेंद्र कावड़िया,गौतम कुम्मठ,सुरेश डूंगरवाल,निर्मल मेहता राजेश तातेड, महावीर कवाड़,अनिल पीपाड़ा, विजय बोहरा एवम कमल खाब्या है।


कार्य समिति करेगी अध्यक्ष मंत्री का चयन
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री लोढ़ा ने बताया की सर्वानुमति से चयनित कार्यकारिणी आगामी दिनों में संस्था के नए सिरमौर एवम महामंत्री का चयन करेंगे।
इस मौके संघ अध्यक्ष श्री भंसाली ने कहा कि संघ के गुरूतर दायित्व को उन्होंने गुरु कृपा एवम संघ सदस्यों की सेवा समर्पण भावों एवम नई ऊर्जा से भली भांति निभाते हुए संघ को नित नए आयाम देने का सफल प्रयास किया।


महान पुण्य वाणी के चलते मिलता है संघ कार्य भार= लोढ़ा
राष्ट्रीय महामंत्री लोढ़ा ने संघ की सेवा हेतु सदैव निष्काम भाव से जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की निष्काम भावों से की गई सेवा का प्रतिफल निश्चित मिलता है। संघ के कार्यों में तन मन धन से समर्पित रहकर मानवता की मशाल को जलाने का सदप्रयास करे। आभार पुखराज बोहरा ने व्यक्त किया।
प्रकाश जैन
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड
फोटो जर्नलिस्ट

Chhattisgarh