रेवाडिह वार्ड की पावनी कोडापे का चयन एनबीए की आल स्टार टीम में

रेवाडिह वार्ड की पावनी कोडापे का चयन एनबीए की आल स्टार टीम में

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 20 जनवरी।

पावनी की मॉं घरों में काम करती है और पिताजी ड्रायवर है। वे कुल छ: बहने है उनमें चार अभी बास्केटबॉल खेलती है। पावनी के अतिरिक्त अन्य दो बहने अंजली कोडापे और अदिति कोडापे ने भी नेशनल लेवल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है और सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इन्विटेशनल इंटरनेशनल बास्केटबाॅल टूर्नामेंट में भाग लिया है।

कहते है छत्तीसगढ़ में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की कमी नहीं है बस उन्हें तलाशने और तराशने की जरूरत है ।
यह काम अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल द्वय कालवा राजेश्वर राव एवं उनकी पत्नी कालवा राधा राव ने किया । इन दोनों के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं वनांचल के कई खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक भी जीते है। इन्हीं क्षेत्रों के इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाडी शासकीय नौकरियों में भी है।


उन्होंने शासकीय रेवाडिह वार्ड में बास्केटबाॅल कोर्ट बनवाकर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्रायमरी स्कूल रेवाडिह के बालक बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू किया ।

साथ ही साथ वार्ड व आसपास के वार्डो के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को खोजकर उन्हें तराशने का कार्य प्रारंभ किया उसी का नतीजा है कि आज इन मैदानों और यहां प्रेक्टीस करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होने लगी।


ट्रायबल वार्ड रेवाडिह की ट्रायबल टेलेंट कोडापे परिवार की एक अन्य बहन पावनी कोडापे ने प्रयागराज में दिनांक 11- 15 जनवरी तक आयोजित ए सी जी जुनियर एन बी ए 3×3 बास्केटबॉल नेशनल सिटी लीग में डी पी एस राजनांदगांव की ब टीम का प्रतिनिधित्व किया।

उनकी टीम प्रि क्वार्टर फाइनल में परास्त हो गयी परंतु उनके एककी प्रयासों से उनका चयन एन बी ए की आल स्टार टीम में हुआ है यह टीम फरवरी में दिल्ली में आयोजित ए सी जी जुनियर एन बी ए 3×3 नेशनल फायनल में भाग लेगी।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका अ टीम ने रजत पदक जीतकर पूरी टीम नेशनल फायनल के लिए क्वालिफाई कर गई है।

इसके अतिरिक्त पावनी कोडापे ने कटक में 25-26 में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता एवं महेंद्रगढ़ में आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया पावनी ने राजनांदगांव एवं शहडोल में आयोजित सब जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लिया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। पावनी कोडापे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह में अध्ययनरत थी।


पावनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए उसे दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने अपने एडमिशन दिया । पावनी अपनी और अपनी बहनों की उपलब्धियों का संपूर्ण श्रैय अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को देती है साथ ही वो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह की अध्यापिका श्रीमती संजू मिश्रा को एवं स्कूल के प्रधान पाठक अनुपराम कंवर को धन्यवाद देते हैं कि उन दोनों के प्रोत्साहित करने के कारण ही सभी बहनों को यह उपलब्धियाँ प्राप्त हो रही है ।

वे दोनों स्कूल एवं वार्ड की समस्त बालक बालिकाओं को भी खेलने के लिए प्रोत्साहित करते रहती है ।
पावनी कोडापे की इन उपलब्धियों के लिए उन्हें तथा उनके अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को बधाईयाँ ।

Chhattisgarh