स्पा संचालक से वसूली पर एक्शन : एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर आईजी ने दिए जांच के निर्देश

स्पा संचालक से वसूली पर एक्शन : एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर आईजी ने दिए जांच के निर्देश

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तत्कालीन एएसपी राजेंद्र जायसवाल के द्वारा स्पा संचालक से वसूली और धमकी भरे वीडियो को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि, मैंने जांच करके सस्पेंड करने के लिए निर्देशित किया है। गृहमंत्री के बयान के बाद एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है।

दरसअल, बिलासपुर के पूर्व और वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

वीडियो को लेकर स्पा संचालक ने वसूली का आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत बिलासपुर रेंज आईजी से की थी। संचालक ने आरोप लगाया था कि उसे दफ्तर में बुुलाकर लेनदेन को लेकर धमकी दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर संभाग आईजी ने बिलासपुर एसएसपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिये गए हैं कि वायरल वीडियो व चैट की जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएं। जांच के बीच अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तत्काल एएसपी को सस्पेंड करने के निर्देश दिये हैं।

Chhattisgarh