खाद्य अधिकारी पर गिरी गाज : अनियमिता और लापरवाही उजागर होने के बाद खाद्य विभाग ने किया सस्पेंड

खाद्य अधिकारी पर गिरी गाज : अनियमिता और लापरवाही उजागर होने के बाद खाद्य विभाग ने किया सस्पेंड

मुंगेली(अमर छत्तीसगढ) 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना निलंबित कर दिया है। आरोप है कि, धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था में अनियमितता और मिलर उठाव की निगरानी में भारी चूक हो रही थी।

जांच में पाया गया कि, वे खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे थे। जांच में धान परिवहन और उठाव की जाँच में लापरवाही उजागर हुई थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

Chhattisgarh