मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष : मंत्री टंकराम वर्मा ने दी आंतरिक SIR करवाने की सलाह

मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष : मंत्री टंकराम वर्मा ने दी आंतरिक SIR करवाने की सलाह

गरियाबंद(अमर छत्तीसगढ) 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में एक मजेदार लापरवाही सामने आई है। जब कांग्रेस ने गरियाबंद जिले में कांग्रेस ने मृतक रूपेंद्र सोम को मंडल अध्यक्ष बना दिया। बताया जा रहा है कि, 22 अगस्त 2025 को उनका निधन हो चुका है। जिसके बाद सोशल मिडिया पर लोग तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस पतन की ओर जा रही है। पार्टी को बचाने बड़ा जद्दोजहद करना पड़ रहा है। कांग्रेस में प्रजातांत्रिक प्रणाली ही नहीं है। मरे हुए लोगों को पदाधिकारी बना दिए हैं। कभी वोट चोरी कभी EVM खराबी की बात करते हैं। कांग्रेस का अपना अलग ही कल्चर है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने BJP की नकल कर मंडल अध्यक्ष बना दिया। लेकिन नकल के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है। कांग्रेस को आंतरिक स्तर पर SIR करना चाहिए। इससे पता चलेगा कहां किसकी मृत्यु हो गई है।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदू ने कहा कि, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले छह महीनों से चल रही थी। सूची काफी पहले ही AICC को भेज दी गई थी।

इस दौरान संबंधित व्यक्ति का निधन हो गया, जिसकी जानकारी अपडेट नहीं हो पाई। जल्द ही मृतक के स्थान पर किसी अन्य योग्य व्यक्ति की नियुक्ति कर दी जाएगी।

Chhattisgarh