श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति के सिरमौर की कमान महावीर नाहटा को… कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज सेवी नाहटा को पहनाया संघ अध्यक्ष का ताज किया बहुमान

श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति के सिरमौर की कमान महावीर नाहटा को… कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज सेवी नाहटा को पहनाया संघ अध्यक्ष का ताज किया बहुमान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 22 जनवरी।
(प्रकाश जैन)

जैन धर्म की दिव्य विभूति श्री पन्ना सोहन गुरु संघ की समाज सेवा को समर्पित संस्था श्री प्राज्ञ जैन मित्र समिति ब्यावर के सिरमौर (अध्यक्ष) पद पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से नगर के समाज सेवी लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक महावीर नाहटा को आरूढ़ किया।परम गुरु भक्त श्री नाहटा के अध्यक्ष पद पर आरूढ़ होने पर संघ सदस्यों ने उनका मोतियों की माला से भव्य स्वागत किया।


ये भी बनाए गए संघ प्रमुख
नव निर्वाचित कार्य समिति सदस्यों ने संरक्षक पुखराज बोहरा, उपाध्यक्ष : प्रीतम तातेड़ एवम गौतम संचेती को बनाया गया।
वहीं मंत्री के गरिमा पूर्ण पद परम गुरु भक्त महावीर भंडारी की एक बार पुनः ताजपोशी की गई। कोषाध्यक्ष हेतु अशोक खींचा,सहमंत्री: प्रकाश बम्ब,
संगठन मंत्री गौतम कुमठ बनाए गए।


गुरूतर दायित्व पर पूर्ण रूपेण खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा- नाहटा
नवनियुक्त अध्यक्ष समाज सेवी श्री नाहटा ने इस मौके पर कहा कि जो गुरूतर दायित्व संघ ने मुझे सौंपा है मैं उस पर पूर्ण रूपेण खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। संघ के विकास एवं उन्नयन हेतु वे अपनी टीम के साथ तन मन धन के साथ समर्पित रहेंगे। संघ को नित नए आयाम देने की उनकी पूरी कोशिश रहेगी।


संघनायक प्रियदर्शन मुनि का चातुर्मास कराएंगे ब्यावर,संघ करेगा पुरजोर विनती
इस मौके पर संघ पदाधिकारीयों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने एक स्वर में आगामी वर्षावास हेतु संघनायक गुरुदेव श्री प्रियदर्शन मुनि का चातुर्मास ब्यावर में ही करवाने का निर्णय लिया।साथ ही ब्यावर के सबसे बड़े जैन समाज के वीर संघ के अध्यक्ष महेंद सांखला के नेतृत्व में गुरु भगवन के श्री चरणों में एक विशेष दल लेकर पुरजोर विनती की जाएगी। उल्लेखनीय रहे कि श्री नानक संघ के संघनायक श्री प्रियदर्शन मुनि के आगामी 2026 के चातुर्मास को लेकर वीर संघ सहित संघ सदस्यों का एक विशेष जत्था किशनगढ़ मदनगंज जाकर एवम गुरु भगवन के ब्यावर प्रवास के दौरान जोरदार विनती कर चुका है गुरु भगवन ने संघ की विनती को झोली में लेकर ब्यावर संघ को आश्वस्त किया है।
महामंत्री भंडारी बोले संस्था धार्मिक कार्यों के साथ मानवता के उत्थान के कार्य भी करेगा
संघ महामंत्री महावीर भंडारी ने इस मौके पर कहा कि संस्था धार्मिक कार्यों के साथ अगले 02 वर्षों में समाज के असहाय वर्ग व मानवता के उत्थान के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन को लेकर संकल्पित है। इस मौके पर संघ के निवर्तमान अध्यक्ष रतनलाल भंसाली ने संघ सदस्यों से अपने कर्तव्यों एवम संघ सेवा में तत्पर रहने का आव्हान किया।आभार संघ संरक्षक पुखराज बोहरा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप की स्वर लहरियों एवम गुरु भक्ति गीतों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन मनोज बडोला
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh