मुनिश्री रमेश कुमार, रत्न कुमार जी के पावन सान्निध्य में डीमापुर (नागालैण्ड) की धरा पर 162 वें मर्यादा महोत्सव का आयोजन

मुनिश्री रमेश कुमार, रत्न कुमार जी के पावन सान्निध्य में डीमापुर (नागालैण्ड) की धरा पर 162 वें मर्यादा महोत्सव का आयोजन

डीमापुर नागालैंड (अमर छत्तीसगढ) 2
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रबुद्ध सुशिष्य मुनिश्री रमेश कुमार जी , मुनिश्री रत्न कुमार जी के पावन सान्निध्य में डीमापुर (नागालैण्ड ) की धरा पर 162 वें मर्यादा महोत्सव का आयोजन तेरापंथी सभा के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ मुनिश्री रमेश कुमार जी ने महामंत्रोंचार के साथ ही मर्यादा गीत से प्रारंभ हुआ।

मुनिश्री रमेश कुमार जी ने अपने ओजस्वी मंगल उद्बोधन में कहां:- आज का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है कि आज भारत वर्ष विद्या की देवी सरस्वती की पूजा- अर्चना व ज्ञान की आराधना करते है। आज के दिन बसंत का आगमन जीवन में आनंद ओर आह्लाद का दिन है ऋतु परिवर्तन का दिन है ।

भारत में आज का दिन उत्सव के रुप में मनाया जाता है।मुनि रमेश कुमार जी ने तेरापंथ धर्म संघ की अद्वितीय अद्भुत सेवाभावी साधु – साध्वियों के जीवन प्रसंग सुनाते हुए। वर्तमान में श्रावक श्राविकाओं के द्वारा जो सेवा का नया स्वर्णिम इतिहास बनाया है।इससे धर्म संघ की प्रभावना बढी है।

मंगलाचरण तेरापंथ युवती मंडल ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुनि श्री रत्न कुमार जी ने किया।

मुनिश्री के पावन सान्निध्य में मर्यादा महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी को विराट रूप में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रावक विभिन्न क्षेत्रों से पधारेंगे तथा मुनिश्री को अपने क्षेत्र में पदार्पण के लिए निवेदन करेंगे।

परम सौभाग्यशाली है डिमापुर का श्रावक समाज जिन्हें मुनिश्री की अनुकंपा से मर्यादा महोत्सव जैन संघीय कार्यक्रम मनाने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ है।

संप्रसारक
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा डीमापुर

प्रस्तुति
हमारा संघ

Chhattisgarh