अध्यक्ष प्रीतपाल एवं उपाध्यक्ष नरेश द्वारा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

अध्यक्ष प्रीतपाल एवं उपाध्यक्ष नरेश द्वारा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 24 जनवरी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन एवं उपाध्यक्ष नरेश यदु द्वारा संयुक्त रूप से धान खरीदी केंद्र कोडिया का औचक निरीक्षण किया गया ।

इस खरीदी केंद्र मे दुर्ग जिले मे सर्वाधिक धान 81,000 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है। उनके द्वारा उपस्थित बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील वर्मा को आगामी शेष दिवस की खरीदी को देखते हुए परिवहन हेतु DMO से चर्चा कर प्रशासन को अवगत कराने कहा गया।


किसानों से चर्चा की गई इस औचक निरीक्षण में सेवा सहकारी समिति कोडिया के प्राधिकृत रामकुमार धुर्वे, जनपद अध्यक्ष निमन साहू, पूर्व संचालक बलराम साहू समिति प्रबंधक रियाज खान उपस्थित थे जिन्हें कहा गया कि आगामी चार दिवस की खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो
मुख्य कार्यक्रम अधिकारी को भी अवगत कराया गया है कि अन्य केन्द्रो की स्थिति का भी प्रशासन को अवगत करावे ।

Chhattisgarh