संयम पथ के पथिक बनेंगे ब्यावर के युवा अनिष्क कांठेड़…. दीक्षा से पूर्व जैन जवाहर भवन में संघ के तत्वाधान में विविध कार्यक्रमों की गूंज, गूंज रहे हैं नाना एवम राम गुरु के जयकारे

संयम पथ के पथिक बनेंगे ब्यावर के युवा अनिष्क कांठेड़…. दीक्षा से पूर्व जैन जवाहर भवन में संघ के तत्वाधान में विविध कार्यक्रमों की गूंज, गूंज रहे हैं नाना एवम राम गुरु के जयकारे

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 24 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
सांसारिक मोह माया को त्याग कर ब्यावर का 01और युवक संयम पथ अपनाकर जैन साधु बनने जा रहा है। नगर के लब्ध प्रतिष्ठित कांठेड़ परिवार के बेहद लाड़ले अनीश आगामी 28 जनवरी को जैन साधु बन जाएगा।


व्यसन मुक्ति के प्रणेता दीक्षा दानेश्वरी जैनाचार्य प्रवर श्री रामलाल जी महाराज अपने मुखारविंद से ब्यावर के इस युवक को अपने मुखारविंद से जैन भागवती दीक्षा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रभार राजेश मुनि जी महाराज एवं संत मंडल का मंडल की पवन मिश्रा अनीश एवं श्रद्धालु श्रावकों को मिलेगी भक्तों को मिलेगी इस वायरस दीक्षा महोत्सव के साक्षी बनने हेतु ब्यावर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उदासर बीकानेर पहुंचेंगे।


श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ ब्यावर के अध्यक्ष समाजसेवी गौतम चौधरी ने एक जानकारी में बताया इस विराट दीक्षा महोत्सव को लेकर नगर सहित पूरे देश में उत्साह उमंग का वातावरण बना हुआ है श्री जैन मित्र मंडल के प्रमुखों के नेतृत्व में दीक्षा महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां जारी है।

संघ महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने बताया की संस्था अध्यक्ष गौतम चौधरी के नेतृत्व में संस्था के केंद्रीय कार्यालय आनंद भवन में प्रतिदिन शाम को विशेष बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों को मूर्त रूप दिया जा रहा है एवं विभिन्न समितियां का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप गई है।

बैठक में संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी उपाध्यक्ष निहाल कोठारी महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल,कैलाश खींचा,ऋषभ कांकरिया सहित सदस्यों ने शिरकत की
संयम शुभारंभ समारोह में उमड़े श्रद्धालु मुझे भगवान महावीर और गुरु भगवंत के जयकारे
शनिवार सवेरे विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के नानेश रत्नम हॉल में मुमुक्षु अनीश के दीक्षा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

दीक्षा संयम शुभारंभ के मौके पर नगर सहित प्रदेश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु उमड़े।श्रद्धालुओं ने मुमुक्षु अनीश के संयम मार्ग की अनुमोदना करते हुए शासनपति भगवान महावीर स्वामी, एवं आचार्य नानेश एवं आचार्य राम गुरु के खूब जयकारे लगाए। समारोह का संचालन अनीश के मामा केकड़ी संघ के महामंत्री रिखब सोनी ने किया।


अनीश के सम्मान में गूंजे चौबीसी गीत,परिवार जन हुए भावुक
समता युवा संघ के अध्यक्ष अंकुश बोहरा ने बताया कि अनीश के सम्मान में जैन मित्र मंडल की तीनों इकाइयों के तत्वाधान में जैन जवाहर भवन के विराट हाल में चौबीसी गीतों का आयोजन हुआ इस समारोह में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्तुति से समूचे क्षेत्र गूंज उठा।

लगभग 02 घंटे से ज्यादा चले इस आयोजन में समता महिला मंडल एवम श्राविकाओं ने भगवान के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर आयोजन को नए आयाम की और गतिशील किया। समारोह में एक संयम भजन पर अनीश पूरा परिवार भावुक हो गया।


प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन मनोज बडोला
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

Chhattisgarh