राजधानी के आठों दीक्षार्थियों का भैरव सोसायटी में हुआ भव्य स्वागत

राजधानी के आठों दीक्षार्थियों का भैरव सोसायटी में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 24 जनवरी। पचपेड़ी नाका स्थित भैरव सोसायटी के विमलनाथ मंदिर व सीमांधर मंदिर में शनिवार की सुबह राजधानी के आठों दीक्षार्थियों का बाजे-गाजे के साथ वरघोड़े के रूप में अष्टप्रकारी पूजन सामग्री के साथ पहुंचे।

सर्वप्रथम पदमचंद गोलछा के निवास स्थान में विमलनाथ मंदिर तत्पश्चात सीमांधर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई व अपने उत्कृष्ट वैराग्य के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट से विजय कांकरिया, सीमांधर स्वामी ट्रस्ट से संतोष बैद,

विमलनाथ मंदिर ट्रस्ट से कमल लोढ़ा व नाकोड़ा गृह निर्माण सोसायटी से जयप्रकाश दुग्गड़ के द्वारा स्वागत, वंदन व अभिनंदन किया गया।

Chhattisgarh