रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 जनवरी। छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने एक्ट्रेस शशि वर्मा के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार की देर रात आरोपी मोहित साहू ने फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
जिसके बाद आरोपी निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का मानना है कि, आरोपी ड्रामा कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले रायपुर में छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू द्वारा युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया था। युवती का कहना है कि, एक्टर मोहित साहू उसे उज्जैन लेकर गया और जबरन शादी की।
वापस रायपुर आने के बाद वह शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी कहा कि, मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी और उसे अलग-अलग रख रहा था। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

