माताएं संवेदनशील होती है खुशी और दुखी होने‎ पर उनके आंसू निकल ही आते हैं – बृजेश्वरी देवी

माताएं संवेदनशील होती है खुशी और दुखी होने‎ पर उनके आंसू निकल ही आते हैं – बृजेश्वरी देवी




‎राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ),25 जनवरी । प्रख्यात मानस कोकिला बृजेश्वरी देवी ने कहा कि रामचरितमानस में भाई – भाई का प्यार और पति-पत्नी के कर्तव्य के बारे में सब कुछ बताया गया है ।

रामचरितमानस में हमें जीवन जीने के लिए किन- किन आदर्शों का पालन करना चाहिए, कैसी मर्यादा होनी चाहिए ,इस बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि भाई-भाई का प्यार श्री राम , भरत , लक्ष्मण और शत्रुघ्न जैसे होना चाहिए। एक पत्नी का चरित्र माता सीता जैसे होना चाहिए। 


‎        मानस कोकिला बृजेश्वरी देवी  आज अनुपम नगर स्थित अनुपम वाटिका के अयोध्या धाम में श्री राम कथा के अंतिम दिवस बोल रही थी । उन्होंने कहा कि माता का स्वभाव ही होता है कि थोड़ी सी खुशी और थोड़े से दुख में उनके आंसू छलक पड़ते हैं ।  दरअसल माताएं संवेदनशील होती है।

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में सिर्फ दो स्थानों पर श्री राम के द्वारा फूल चुनने के बारे में कहा गया है पहले पुष्पक वाटिका में अपने गुरु के लिए और दूसरा चित्रकूट में माता सीता के लिए अर्थात भक्ति के लिए।

उन्होंने कहा कि जब श्री राम पुष्प चुनकर माता सीता के लिए आभूषण तैयार कर रहे होते हैं तब माता सीता उनसे कहती है कि आखिर यह आभूषण तैयार करने से क्या फायदा क्योंकि आपके अलावा मुझे कोई और छू भी नहीं सकता। तब श्री राम अपने आपको आभूषण के रूप में परिवर्तित कर लेते है । 


‎          बृजेश्वरी देवी ने कहा कि संसार से द्रोह कर लोगे तो बचाने वाले परमात्मा बैठे हैं किंतु परमात्मा से ही द्रोह  कर लोगे तो आपको कौन बचाएगा । उन्होंने कहा कि विपत्ति जब साथ में चलती है तो साथ देने वाला कोई नहीं होता केवल परमात्मा ही हमारे साथ होता है ।


[प्रसाद की व्यवस्था कान्यकुब्ज महिला समाज और आदर्श महिला मंडल द्वारा की गई थी। व्यवस्था में सहयोग श्रीमती गिरिजा तिवारी ,श्रीमती आमोद दीक्षित ,  श्रीमती ममता अवस्थी ,श्रीमती मंजूषा बाजपेयी, श्रीमती आशा मिश्रा ,  श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती रंजना अग्रवाल , श्रीमती अर्पिता मिश्रा ,श्रीमती सीमा पांडे ,श्रीमती मोहिनी शुक्ला, श्रीमती अभिलाषा ठाकुर , श्रीमती सुषमा अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी।

Chhattisgarh