मुमुक्षु अनीश कांठेड़ बने श्री रामाशीष मुनिहजारों श्रदालुओं की साक्षी में श्री राम गुरु ने अनीश को दी जैन भागवती दीक्षा

मुमुक्षु अनीश कांठेड़ बने श्री रामाशीष मुनिहजारों श्रदालुओं की साक्षी में श्री राम गुरु ने अनीश को दी जैन भागवती दीक्षा


उदासर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 28 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता,परमागम रहस्य ज्ञाता श्री राम गुरु के पावन सानिध्य में उदासर बीकानेर में भव्य जैन भागवती दीक्षा महोत्सव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्यावर सहित देश भर के हजारों भक्त इस महोत्सव के साक्षी बने।ब्यावर के मुमुक्षु अनीष को परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा.एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा पावन मिश्रा में जैन भागवती दीक्षा आचार्य श्री रामेश के मुखारविंद से पदाधिकारीयो की साक्षी मे करेमी भंते के पाठ दी गई
जैनाचार्य भगवन ने मुमुक्षु का नामकरण करते हुए बताया अब वह श्री रामाशीष मुनि जी म.सा. के नाम से जाने पहचाने जायेंगे।

दीक्षा पूर्व की फोटो…..


भावुक हुए श्रद्धालु
जब आचार्य भगवन ने लोच करने के पश्चात मुमुक्षु अनिष का सिर अपनी गोदी मे रखा व माथे पर हाथ फेरते रहे तो एका एक सब भावुक हो गए।
सारा पांडाल हर्ष हर्ष जय जय एवं राम गुरु विराट है दीक्षाओ का ठाठ के उद्घोषों से गूंज उठा।

Chhattisgarh