नशे के खिलाफ जंग : इंसानियत धर्म सबसे पहले, फिल्म ‘पाइंट जीरो’ में एक्शन, इमोशंस व देशप्रेम की ललक

नशे के खिलाफ जंग : इंसानियत धर्म सबसे पहले, फिल्म ‘पाइंट जीरो’ में एक्शन, इमोशंस व देशप्रेम की ललक

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ)

( प्रकाश जैन)

भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टैक) ब्यावर अध्याय द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति के खिलाफ जागरूकता का संदेश देती राजस्थानी फिल्म “पाॅइन्ट जीरो” का प्रीमियर शो का वर्द्धमान गर्ल्स काॅलेज सभागार ब्यावर में रखा गया। शो में जिला कलेक्टर कमलराम मीणा मुख्य अतिथि एवम जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह राठौड़ ने अध्यक्षता की।

अतिथियों का स्वागत फिल्म के निर्माता संदीप जैन, निर्देशक लखविन्दर सिंह, अभिनेत्री इशिका जैन इन्टैक कन्वीनर रामप्रसाद कुमावत, वर्द्धमान शिक्षण समिति मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने तिरंगा उपरणा पहनाकर तथा बुके भेंट करके किया।


यूवा पीढ़ी को बर्बाद करने वालों के खिलाफ जंग की सशक्त अभिव्यक्ति
लगभग सवा 02 घण्टे की यह फिल्म देश की युवा शक्ति को नशे में झोंककर बर्बाद करने वाले राष्ट्र विरोधी माफिया को कुचलने की प्रेरणा देने के साथ ही इस लत से तबाह होती पीढ़ी को बचाने और भारतीय आदर्श दया, करुणा, अहिंसा को अपनाने की परोक्ष प्रभावी सीख देने में सफल रही है।

फिल्म को देखने के बाद जिलाधीश कमलराम मीणा ने इसे ड्रग्स माफिया द्वारा युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वालों के खिलाफ एक जंग की सशक्त अभिव्यक्ति बताया और कहाकि इसमें राष्ट्र प्रेम और इंसानियत के प्रति भावनात्मक विचार को प्रमुखता से उभारा है वहीं धर्म की आड में भटके युवाओं को भ्रमित कर आपराधिक गैंग बनाने वालों से भी सावधान किया है। श्री मीणा ने इसकी सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी।


मानवीय मूल्यों को सर्वोपरी बनाए रखकर बनाई गई श्रेष्ठ फिल्म
जिला पुलिस मुखिया रतनसिंह राठौड़ ने कहाकि यह एक नायिका प्रधान फिल्म है जिसे मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखकर बनाया गया है। नशे के खिलाफ इसका सन्देश, इशिका जैन का अभिनय, फिल्म की कहानी, निर्देशन और फिल्मांकन सभी दमदार है।उन्होंने कहाकि यह शिक्षाप्रद फिल्म है जिसे हर परिवार को दिखाया जाना चाहिए।


ब्यावर के बेटी इशिका के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना
शौ के प्रारम्भ में इन्टैक कन्वीनर रामप्रसाद कुमावत ने ब्यावर की बेटी के प्रयासों तथा अभिनय के क्षेत्र में रखे पहले कदम एवं उसके परिवार द्वारा नशे के खिलाफ सामाजिक जागरण, जिला प्रशासन के ड्रग्स माफिया विरोधी संकल्प सहित राज्य सरकार की युवाओं का भविष्य उन्नत बनाने की मंगल भावना को सम्बल प्रदान करने की दिशा में दर्शकों द्वारा हौंसला अफजाई का स्वागत किया।


समारोह में इन्होंने की शिरकत
करीब दो सौ से अधिक दर्शकों के इस शौ में जिला स्तरीय अधिकारीगण,एडीएम ब्रह्मलाल जाट, सीएमएचओ संजय गहलोत, नगर परिषद अभियन्ता, सब रजिस्ट्रार हीरालाल, डीटीओ बी सी नवल, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार,लीड बैंक ऑफीसर राजेश परमार,सीडीपीओ नीतेश यादव, राजीविका कैलाश चौधरी,चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर.सी.गोयल, सीएमए अध्यक्ष अंकुर गोयल, कवि एवं राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति जिला पाटवी गणपत सिंह मुग्धेश, पूर्व श्रम निरीक्षक गोविंद गहलोत, एडवोकेट विजय पारीक,जैन एकता मंच अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, डाॅ. राजीव जैन, उद्योगपति गोविंद गोयल, पत्रकार रमेश शर्मा, राजस्थान बैंक के पूर्व डिप्टी एमडी यूसी जैन, लायन्स रीजनल अध्यक्ष उत्तम भण्डारी, भारत विकास परिषद के अमरचन्द मून्दड़ा, राजेन्द्र काबरा, अनेक प्रबुद्धजन, प्रोफेसर, व्यापार संघ के पदाधिकारी, रामद्वारा ट्रस्टी राजेन्द्र गर्ग, सदभाव मंच अध्यक्ष रमेश यादव, यू-ट्यूबर राम पंजाबी, सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, नारी जन जागृति मंच अध्यक्ष ममता गुप्ता, विद्यार्थी सहित अनेक सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh