बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK47 और अन्य हथियार बरामद किया गया है। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुडराज गुडेम इलाके में नक्सलियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी की टीम सर्च अभियान पर निकली। इसी बीच नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानो ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

