नशे पर महासमुंद पुलिस का बड़ा एक्शन : एंबुलेस से दो करोड़ का 520 किलो गांजा जब्त, सरगना सहित 9 गिरफ्तार

नशे पर महासमुंद पुलिस का बड़ा एक्शन : एंबुलेस से दो करोड़ का 520 किलो गांजा जब्त, सरगना सहित 9 गिरफ्तार

महासमुंद(अमर छत्तीसगढ) 30 जनवरी। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और महासमुंद पुलिस की संयुक्त टीम ने एम्बुलेंस से तस्करी की जा रही 520 किलो अवैध गांजा जब्त किया है।

इस बड़ी कार्रवाई में ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने थोक खरीदार, परिवहन सरगना समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई थाना कोमाखान क्षेत्र में की है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि तस्कर गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। कोमाखान थाना में पंजीबद्ध इस एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस ने थोक खरीदार से लेकर परिवहनकर्ता और बैकवर्ड लिंक सप्लायर तक पूरी सप्लाई चेन को उजागर किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 01 मुख्य थोक खरीदार, 02 खुदरा बिक्रीकर्ता, 01 परिवहन सरगना, 04 परिवहनकर्ता और 01 मुख्य सप्लायर (बैकवर्ड लिंक) शामिल हैं।

Chhattisgarh