कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना

कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 31 जनवरी। अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण विधानसभा के राजीव गांधी चौक में शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में किया गया।

धरना में प्रदेश कॉंग्रेस जिला ब्लॉक वार्ड कॉंग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आज के धरने में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

शहर अध्यक्ष श्री मेनन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा मनरेगा के नाम बदल कर गावों में रहने वाले गरीब मजदूर परिवार के रोजी रोटी पर लात मार रहीं है। गांव के लोगों मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाले रोजगार को कम कर रहीं है।

आज के धरना में शहर अध्यक्ष कुमार मेनन पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं एजाज ढेबर वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता प्रमोद चौबे प्रदेश महामन्त्री कन्हैया अग्रवाल संयुक्त महामंत्री शशिभूषण गौतम ममता राय ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद अर्जुमन ढेबर एवं ओम श्रीवास जी श्रीनिवास राजू सोनी छाया पार्षद देवेन्द्र यादव राहुल तिवारी प्रवीण चंद्राकर कमलेश नथवाणी बंशी कन्नौजे राज देवांगन अरविंद दीक्षित ब्लॉक के संतोष बाघमार वार्ड अध्यक्ष आसिफ खान नवीन केसरवानी रोहित साहू नंद कुमार पटेल एवं बड़ी संख्या में कॉंग्रेसजनों ने हिस्सा लिया।

Chhattisgarh