केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ठोस और संतुलित कदम: महापौर मधुसूदन यादव

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ठोस और संतुलित कदम: महापौर मधुसूदन यादव

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 फरवरी। नई दिल्ली में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के समग्र विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक दूरदर्शी तथा जनकल्याणकारी बजट बताते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने केंद्र सरकार की सराहना की है।

श्री यादव ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सभी को साथ लेकर चलने वाला बजट है, जो “विकसित भारत” के लक्ष्य को साकार करने की मजबूत नींव रखता है।

बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ करने, सिंचाई, भंडारण एवं वैल्यू-एडिशन को बढ़ावा देने हेतु किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Chhattisgarh