राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 फरवरी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राजनांदगांव इकाई के जिला अध्यक्ष राजू डागा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करता है और समाज के हर वर्ग के लिए नए अवसर खोलता है।
प्रदेश संरक्षक अनिल बरडिया ने कहा, “यह बजट आम आदमी, किसान, युवा, महिला उद्यमियों और कारोबारियों के लिए नए अवसर प्रदान करने वाला है।
विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर, उत्पादन, तकनीक और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के प्रावधान स्वागतयोग्य हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को मजबूती मिलेगी।”

