राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट भारत को लोकल से ग्लोबल बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को और सशक्त करता है तथा देश के उद्योग, स्टार्टअप, किसान और युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।
श्री राजपूत ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संतुलित दस्तावेज है। इसमें देश की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ रोजगार सृजन और तकनीकी उन्नति पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बजट 2026 में नागरिक विमानन प्रशिक्षण और विमान निर्माण में उपयोग होने वाले घटक व पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव अत्यंत स्वागतयोग्य है।

