विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन.. सम्मेलन में मुनिश्री रमेश कुमार को विशेष रुप से किया आमंत्रित

विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन.. सम्मेलन में मुनिश्री रमेश कुमार को विशेष रुप से किया आमंत्रित


डीमापुर नागालैंड (अमर छत्तीसगढ) 1 फरवरी।

राष्ट्रीय स्वयं सेरवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सकल हिन्दू समाज डीमापुर (नागालैंड) के तत्वावधान में डी. डी.एस. सी. स्टेडियम में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रबुद्ध सुशिष्य मुनि श्री रमेश कुमार जी को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया।

विराट हिन्दू सम्मेलन में विधायक एच. तोविहोतो अयेमी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी समिति सदस्य डाॅ. मन मोहन जी वैद्य ,केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ थुनबाई ज़ेलियांग ऑल इंडिया जाॅइन्ट जनरल सैक्रेटरी राष्ट्र सेविका सुश्री सुनीता हल्दीकर , हिन्दू सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जी कोटेचा, मंत्री अशोक जी अग्रवाल आदि विशिष्ट अतिथि गण के अतिरिक्त असम नागालैंड स्टेट के हजारों लोगों ने भाग लिया।

आचार्य महाश्रमण जी के प्रबुद्ध सुशिष्य मुनि रमेश कुमार जी ने कहा – आज हिंदुस्तान में सेवा, संगठन, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नैतिकता और चारित्रिक मूल्यों का विकास जरुरी है। आर. एस. एस. के शताब्दी वर्ष में जो स्वस्थ समाज और देश निर्माण के सूत्र है वे राष्ट्र निर्माण के लिए कारगर है।

जैन मुनि के भी पांच महाव्रत होते है। आपने आगे कहा- श्री मोहन मधुकरराव भागवत वर्तमान सरसंघचालक (प्रमुख) है। वे हमारे धर्म संघ के साथ आत्मिय भाव से जुडे हुए है। आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन सेवा हेतु प्रतिवर्ष आते है। दोनों महापुरुष राष्ट्र निर्माण पर गहन चिंतन मंथन करते हैं। देश को शक्तिशाली समृद्ध बनाने के साथ-साथ चारित्रिक गुणों का भी विकास हो।

मुख्य अतिथि डाॅ. मनमोहन वैद्य अ.भा. कार्यकारी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने विस्तार से हिन्दु समाज संस्कृति के साथ हिन्दुत्व को मजबूत करने के लिए करणीय कार्य की विस्तार से चर्चा की।

इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से करते हुए सुश्री सुमी सरकार & ग्रुप ने सुमधुर स्वागत गीत का संगान हुआ। सभी अतिथियों का परिचय दिया गया।
हिन्दु सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जी कोटेचा ने मंचासीन अतिथियों एवं सभी लोगों का स्वागत किया। स्थानीय विधायक एच. तोविहोतो अयेमी, विशेष अतिथियों का भाषण, डाॅ थुनबाई ज़ेलियांग, सुभाष वर्मन, सुश्री सुनीता हल्दीकर, देश भक्ति के गीत , धन्यवाद प्रस्ताव मंत्री अशोक जी अग्रवाल ने किया।

वन्देमातरम् गीत गायन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

मुनिश्री के व्यक्तव्य की उपस्थित जनता ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की ‌। प्रस्तुत हिंदू सम्मेलन से धर्म संघ की प्रभावना हुई।

समाचार प्रेषण
श्री प्रहलाद

प्रचार-प्रसार
हमारा संघ

Chhattisgarh